नई दिल्ली, जुलाई 6 -- सावन का महीना आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होता है। तो इस साल 11 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी। हिंदू कैलेंडर का ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। लोग सावन के सोमवार का व्रत करते हैं और शिव की पूजा-पाठ में लगे रहते हैं। सावन के महीने में पूजा-पाठ के नियमों के साथ ही खानपान के भी कुछ नियम हैं। जिन्हें फॉलो करने से ना केवल भोले बाबा खुश होते हैं बल्कि सेहत को भी नुकसान नहीं होता। खासतौर पर भोले बाबा के व्रत में कुछ चीजों को मान्यतानुसार पूरी तरह से खाने से मना किया जाता है। जिसमे से एक है दूध या दही को खाना। काफी सारे लोगों का मानना है कि सावन व्रत में दूध या दही नहीं खानी चाहिए। इस बारे में तर्क से समझा जा सकता है कि आखिर ऐसा करना क्यों सही है।सावन के व्रत में किन चीजों को खाने से मना किया जाता है...