नई दिल्ली, जुलाई 31 -- सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक कराया जाता है। सावन के सोमवार को रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि रुद्राभिषेक करवार श्रद्धालुओं भगवान शिव से सुख-समृद्धि और निरोगी होने की कामना करते हैं। इसलिए भगवान शिव का प्रसन्न करने के लिए सावन में शिवलिंग का अभिषेक करवाना चाहिए। रुद्राभिषेक के लिए शुभ तिथियां अधिकतर निकल गई हैं। अब चौथे सोमवार को रुद्राभिषेक करवा सकते हैं। इसके अलावा यानी 4 अगस्त 2025 इसके अलावा सावन पूर्णिमा और प्रदोष व्रत के दिन भी रुद्राभिषेक करवाया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि रुद्राभिषेक करवाने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं, हेल्थ में सुधार आता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर संभव हो तो इस पवित...