औरंगाबाद, जनवरी 11 -- नीलकंठ महादेव सेवा समिति, औरंगाबाद की ओर से रविवार को शहर के शाहपुर सूर्य मंदिर रोड में रविवार को समापन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिव भक्तों ने इसमें भाग लिया। इसकी शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आरती एवं पूजन से की गई। समिति के संस्थापक लखन प्रसाद एवं नीरज कुमार उर्फ लप्पू गुप्ता ने मंच से समिति की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कहा कि नीलकंठ महादेव सेवा समिति विगत कई वर्षों से सावन माह के दौरान सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा करने वाले लाखों कांवरियों की निःशुल्क सेवा कर रही है। शिविरों में कांवरियों के लिए शुद्ध पेयजल, निशुल्क भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम स्थल, स्नान एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.