गिरडीह, अगस्त 7 -- झारखंडधाम। झारखंडधाम का बाजार श्रावण माह के चलते गुलजार है। हर दिन हजारों कांवरिए और श्रद्धालुओं का आना जाना यहां रहता है। लोग पूजा करने आते हैं तो जरूरत की चीजें खरीदते हैं। इससे बाजार में रौनक बढ़ी हुई है। ज्ञात रहे कि झारखंडधाम के इर्द गिर्द किसानों के गांव हैं। किसानों द्वारा ऊपजाई गई सब्जियां यहां सस्ती मिलती है। सब्जी मार्केट के रूप में भी क्षेत्र में झारखंडधाम शुमार है। जो भी श्रद्धालुओं यहां पूजा करने आते हैं। प्रसाद और श्रृंगार सामान खरीदते ही हैं सब्जियां भी जरुर खरीदते हैं। एक चीज की कमी यहां साफ झलकती है कि यहां भोजन के अच्छे होटल या ढाबे का अभाव है। चाय-पानी, नाश्ते, परचून, कपड़े, लिट्टी चोखा, पेड़ा और फल की दुकानें खूब है लेकिन दाल, चावल, सब्जी, तंदूरी, नॉन, पनीर यहां नहीं मिलते। बहुत कोशिश के बाद भी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.