अयोध्या, जुलाई 22 -- अयोध्या, संवाददाता। खुशनुमा मौसम के रूप में सावन की पहचान होती है। कवियों ने सावन महीने को प्रकृति के सौंदर्य, प्रेम और धार्मिक महत्व के प्रतीक के रूप में चित्रित किया है। यह महीना वर्षा ऋतु का राजा होने के साथ हरियाली, प्रेम और खुशी का समय माना जाता है। लेकिन अब सावनी फुहारें धीरे- धीरे यादों का हिस्सा होती जा रही हैं। जिले का किसान आसमान ताक रहा है। 15 दिन बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 37 डिग्री को पार कर गया है। ज्येष्ठ माह जैसी चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह होते ही धूप की तपिश परेशान कर रही है। स्कूली बच्चे घर तक पहुंचते- पहुंचते पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। दोपहर के समय लोग निकलने से कतराने लगे हैं। जानकारों का मानना है कि तेज धूप होने के बाद बारिश होती है, उदाहरण देते हुए बताते हैं कि बीते 8 जून को अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.