नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Sawan 2025: साल 2025 का सावन आज से शुरू हो चुका है। आस्था और शुभ संयोगों वाले इस माह में कई दिन ऐसे भी हैं, जब की गई पूजा एक ही बार में ही ढेर सारे फल दे जाएगी। बता दें कि इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू होकर अगले माह की 9 तारीख तक रहेगा। इस बार का सावन कई मायनों में खास है। जिस दिन सावन का महीना खत्म होगा, उसी दिन रक्षाबंधन भी है। वहीं इस बार सावन का महीना सिर्फ 29 दिनों का होने वाला है। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों है? साथ ही जानेंगे सोमवार व्रत की तारीखों के बारे में.. 2025 के सावन महीने में 29 दिन ही क्यों? अमूनन देखा जाए तो सावन का महीना 30 दिन का होता है, लेकिन इस बार ये घटकर 29 दिन का हो गया है। इसके पीछे बड़ी वजह ये है कि सावन के महीने में इस बार त्रयोदशी तिथि का क्षय हुआ है। यही वजह है कि इस बार का सावन 30 या...