गिरडीह, जुलाई 10 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड में स्थित है भारत का अनोखा शिव मंदिर हरिहरधाम। रांची-दुमका मेन रोड में बगोदर मुख्यालय से दो किमी की दूरी में स्थित मंदिर की ऊंचाई 65 फीट है, जो शिव लिंगाकार है। इस मंदिर का निर्माण पश्चिम बंगाल निवासी बाबा अमरनाथ मुखोपाध्याय के द्वारा कराई गई है। मंदिर का आकार शिव लिंगाकार होने के कारण यह मंदिर अनोखा है। इसके अलावा मंदिर की ऊंचाई भी 65 फीट है, जो दूर से हीं दिखाई देता है। मंदिर का इतिहास पश्चिम बंगाल से जुड़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल निवासी अमरनाथ मुखोपाध्याय के द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया है। बताया जाता है कि वे काफी विद्धान थे। बंगाल में जज के पद पर नियुक्त थे। बताया जाता है कि सांसारिक मोहमाया को त्याग करते वे चारों धाम की यात्रा के लिए पदयात्रा करने निकले थे। पदयात्रा के दौरान वे बगोदर में रूके...