गिरडीह, जुलाई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में सोमवार को सावन मिलन सह शिव चर्चा समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन सोनी सिंह व सुनंदा प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिव शिष्या ममता देवी कर रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की पूजा अर्चना कर पंडित नकुल पाठक के द्वारा किया गया। सावन मिलन सह शिव चर्चा समारोह में बच्चे शिव-पार्वती व अन्य देवी देवताओं के वेशभूषा में पहुंचे हुए थे। शिव-पार्वती के रुप में तनिष्का शर्मा, आरव शर्मा, अराध्या राज, आदित्य सिंह आदि बच्चों ने गणेश वंदना व नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। वहीं महिलाएं हरे परिधानों में पहुंची हुई थी। महिलाओं ने सावन की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि सावन महीना सबसे पवित्र और मनोहारी माना जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर प्रखंड ...