रांची, जुलाई 20 -- रांची, संवाददाता। अशोक नगर स्थित देवालय में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सावन मिलन समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए रैंप वॉक, गेम, म्यूजिकल चेयर जैसी कई प्रतियोगिताएं हुईं। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। मेघा श्रीवास्तव मिस सावन क्वीन बनीं। कार्यक्रम में इंदु श्रीवास्तव, उमा सिन्हा, नीतू सिन्हा, शिखा प्रिया, सत्या सिन्हा, लीना श्रीवास्तव उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...