बदायूं, जुलाई 11 -- श्रावण मास के पहले दिन जिले भर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु ने जलाभिषेक किया। आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं कांवड़ियों की टोलियां गंगा जल भरने कछला के भागीरथ घाट पर पहुंचना और वहां से रवाना होना शुरू हो गई। उझानी में कांवड बाजार सजना शुरू हो गया। शहर के प्रमुख मंदिर बिरूआबाड़ी मंदिर, गोरीशंकर मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, उझानी का बुर्रा फरीदपुर महदेव मंदिर सहित जिले भर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी रही। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रावण मास के पहले दिन कांवड़ यात्रा भी शुरूहो गई। कछला स्थित भागीरथ घाअ से जल भरने के लिए कांवड़ियों पहुंचने लगे हैं। कांवड़ियों के गंगा जल लेने और वहां से लौटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.