आगरा, जुलाई 20 -- सावन के तीसरे सोमवार को शहर व कस्बों के शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों में तीसरे सोमवार को लेकर तैयारियां पूरी की ली गई हैं। जिससे भक्तों के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना करने में कोई असुविधा नहीं हो। प्रशासन ने प्रमुख शिव मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती की है। रविवार को शहर व कस्बों के मंदिरों में साफ-सफाई का दौर चलता रहा। मंदिरों के पुजारियों ने महिला व पुरूष भक्तों को दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सोमवार को श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। पंडितों ने यजमानों को शिव का रूद्राभिषेक कराने के लिए समय दिया है। जिससे समय पर वह यजमानों को मंदिर व घरों पर रूद्राभिषेक करा सकें। प्रशासन ने शहर के चामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.