बेगुसराय, जुलाई 28 -- बेगूसराय। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बेगूसराय जिला इकाई द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में सावन प्रिंसेस की प्रतियोगिता हुई। इसका खिताब श्रुति वर्मा को मिला। श्रुति वर्मा लगभग दर्जन भर प्रतिभागियों के बीच जीत कर प्रथम पुरस्कार पाने में सफल रही। वहीं सावन प्रिंसेस की रनर अप रही सृजन सिन्हा जो की रंगकर्मी सचिन कुमार की पुत्री है। अन्य प्रतियोगिता के तहत हरितिमा हतिमा क्वीन का खिताब प्रीति सिन्हा ने जीता। सावन क्वीन का खिताब प्रीति सिन्हा द्वितीय को मिला। सावन क्वीन की रनर अप का खिताब सत्यकेति सिन्हा रही। ओल्ड इज गोल्ड प्रतियोगिता की विजेता कामिनी कौशल और मीरा सिन्हा रही। म्यूजिकल चेयर की विजेता नीतू सिन्हा बनी। और कैंडिल लाइट प्रतियोगिता की विजेता रही पूजा सिन्हा। इन सभी को मुख्य अतिथि नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने पु...