जमशेदपुर, जुलाई 7 -- भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन को लेकर शिव भक्तों में उत्साह है। मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है। कहीं पेंटिंग का काम तो कहीं सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। सावन को लेकर महिलाओं में अलग ही उत्साह होता है। विभिन्न सामाजिक संगठन खासकर महिलाओं से जुड़ी संस्थाएं सावन उत्सव आयोजित करने की तैयारी में जुट गई हैं। मारवाड़ी महिला समाज, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा, भूमिहार महिला समाज, छतरिया समाज सहित विभिन्न महिला संगठन द्वारा सावन मेला, सावन महोत्सव की तैयारी की जा रही है। क्विज और मॉडलिंग सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं महिला संगठन द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान होटलों में बुकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं, संगठनों द्वारा इसको लेकर बैठकें की जा रही है। सावन महोत्सव में साव...