आरा, जुलाई 19 -- आरा। माउंट लिट्रा जी विद्यालय आरा की अहिरपुरवा शाखा के प्रांगण में शनिवार को भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय की उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह और शिक्षिकाओं ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और मनमोहक नृत्य - संगीत से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने शिव-पार्वती और श्री गणेश की वेशभूषा धारण कर उनके चरित्र को बखूबी दर्शाया। बच्चों की माताओं को भी आमंत्रित किया गया था। शिक्षिकाएं एवं माताएं हरे रंग के परिधानों में नजर आईं। सभी सावन के गीतों पर सामूहिक रूप से थिरकीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...