रांची, अगस्त 9 -- खलारी, संवाददाता। सावन पुर्णिमा को खलारी- कोयलांचल क्षेत्र में विशेष धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया। बोलबम और हर हर महादेव के जयघोषों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। खलारी और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्थित लगभग 50 से अधिक शिवालयों में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से जलाभिषेक किया और बाबा भोलेनाथ की आराधना की। शिवालयों को सजाया गया आकर्षक रूप में: इस विशेष दिन पर खलारी क्षेत्र के प्रमुख शिवालय जैसे खलारी पहाड़ी मंदिर, जानकी मंदिर, बेंती शिव मंदिर, सुभाष नगर, डकरा, राय बाजार, पुरानी राय झारखंडी, बमने, राय बस्ती, केडीएच कॉलोनी, राय कोलियरी, बिजली सब स्टेशन, चुरी होयर और मैकलुस्कीगंज के मंदिरों को फूलों, बेलपत्रों और रोशनी से सुसज्जित किया गया था। मंदिर परिसरों में फूल, प्रसाद और पूजा सामग्री की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.