लखनऊ, जुलाई 27 -- सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार से सजी संवरी महिलाओं ने जब सावन की कजरी छैला छाय रहे मधुबन में सावन सुरत बिसारे मोर... पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया तो चारों ओर सावन के रंग के मानिंद हरीतिमा बिखरी नजर आई। यह मौका था रविवार शाम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान की ओर से महानगर के एक होटल में आयोजित उड़ान सावन उत्सव 2025 का। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मुख्य अतिथि नम्रता पाठक, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ लोक नृत्यांगना सरिता सिंह, संजोली पांडेय, पार्षद कल्पना वर्मा, पार्षद पूजा जसवानी, कथक नृत्यांगना सुरभि और अनीता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कलाकार अधिरा यादव ने गाइये गणपति श्री वंदन... पर भाव नृत्य किया। सविता कनौजिया, शिखा ...