आजमगढ़, जुलाई 14 -- आजमगढ़। देवों के देव महादेव की भक्ति के माह सावन के पहले सोमवार पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रमुख मंदिरों पर बैरिकेडिंग की गयी है। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। अराजकतत्वों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जा रही है। सावन माह में भगवान शिव के अराध्य का बड़ा महत्व है। इसका वर्णन शिव महापुराणों में भी किया गया है। पूरे सावन माह में शिव की पूजा-अर्चन के साथ ही जलाभिषेक होता है। कथा-पूजन, हरिकीर्तन के अलावा रूद्राभिषेक भी श्रद्धालु करते हैं। सावन के सोमवार को सभी शिवालयों पर पूजन-अर्चन व जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब पड़ा। अलसुबह से ही मंदिरों पर घंटा-घड़ियाल, बम-बम भोले के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंदिरों पर श्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.