विकासनगर, जुलाई 14 -- सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों में उल्लास का माहौल रहा। जलाभिषेक के लिए शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त उमड़े। शिवालयों में हर-हर महादेव का जय घोष गूंजता रहा। मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र, भांग-धतूरा समेत पूजन सामग्रियों की दुकानें सजी थीं। सुबह से मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रावण मास का आज पहले सोमवार था। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। लोगों ने दूध, दही और शहद से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। चंदन, बेल पत्र, अकवन के फूल, कनेर के फूल, कपूर, धतूरा, भांग जैसी पूजन सामग्री से शिव पूजन किया। पहले सोमवार को शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मंदिरों में दिन के साथ ही रात को भी हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। काली माता मंदिर के पुजारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.