मेरठ, जुलाई 12 -- सावन माह के पहले दिन शहर के शिवालय भगवान शिव के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनोकामना की। शुक्रवार को प्राचीन बाबा औघडनाथ मंदिर के साथ ही शहर के अन्य शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर पहुंचकर शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन किया। सदर औघडनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरु हो गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भगवान शिव के गर्भ गृह में पहुंचे श्रद्धालुओ ने दूध दही, गंगाजल, बेलपत्र और अक्षत के साथ पूजन कर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति के सेवादारों ने श्रद्धालुओं को कतार में लगवाकर जलाभिषेक कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.