मथुरा, जुलाई 12 -- प्रियाकांतजु मंदिर पर श्रावण मास में ब्रजरज से 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महाशिवपुराण कथा शुरु हुई। पहले दिन 1.01 लाख शिवलिंग बनाए। इसमें हजारों भक्त प्रयाग महाकुंभ में भगदड़, पहलगांव आतंकी हमले एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों की आत्मशांति की प्रार्थना करेंगे। सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर ने दिवंगतों को समर्पित रुद्राभिषेक कर शिवकथा प्रवचन किए। शुक्रवार को छटीकरा मार्ग मंदिर पर देवकीनंदन महाराज के साथ भक्तों ने मंत्रोच्चारण से दूध, दही, बेलपत्र, पुष्पादि से रूद्राभिषेक किया। इससे पूर्व प्रियाकांतजु मंदिर गर्भगृह से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। शांति सेवा सभागृह में शिव महापुराण कथा में देवकीनंदन महाराज ने कहा कि भगवान शिव मृत्यु के देवता हैं। उनका अनुष्ठान, अभिषेक, कथा अकाल मृत्यु को टालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.