कटिहार, जुलाई 13 -- समेली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मलहरिया सेवाकेंद्र की ओर से सावन के पवित्र मास को त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर शिव बाबा के ऊपर पुष्प अर्पित कर एक दिवसीय प्रवचन का आयोजन किया गया। वहीं सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी बी.के प्रभा दीदी ने कहा कि हर कर्म का आरंभ संकल्प से होता है। बातों को बनाने, बिगाड़ने व संभालने का आधार भी हमारा सोच रूपी कर्म है। अच्छे या बुरे सोच के कारण हमारे कर्म और कर्मफल सुखदायी व दुखदायी होते हैं। इसलिए कहते हैं, परमात्मा शिव अपनी शुद्ध और श्रेष्ठ संकल्पों से सोच को परिष्कृत कर दुनिया को परिवर्तित देते हैं। श्रावण मास भगवान शिव के सृष्टि परिवर्तन कार्य का यादगार पर्व है। श्रावण मास में हुए सागर मंथन का उल्लेख शास्त्रों में आता है।प...