अमरोहा, जुलाई 21 -- सावन माह के दूसरे सोमवार के चलते शहर के सभी मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ देखी गई। अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल से लेकर अन्य शिवालयों में चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज रही। पूजा और दर्शन को श्रद्धालुओं की कतारें देखी गई। विधि विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार में खुशहाली की कामना की गई। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। सोमवार को भोर होते ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त पहुंचना शुरू हो गए। शिवभक्तों ने अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, 84 घंटे वाला शिव मंदिर आदि में जलाभिषेक किया। विधि विधान संग आराध्य देव की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना की। मंदिरों में भव्य आरती भी हुई। श्रीबाबा गंगा नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई। वहीं शिवालयों में सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.