बिजनौर, जुलाई 22 -- सावन माह के दूसरे सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बम बम भोले के जयकारो के साथ कांवड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करके कांवड़िये पूरे जोश और भक्ति के साथ आगे बढ़ गए। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को हिरद्वार से कांवड़ में जल भर कर ला रहे भोले के भक्तों ने मोटा महादेव स्वययं भू सिद्ध पीठ पर जलाभिषेक किया। नगर की सड़कों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार मार्ग पूरी तरह से भगवा में रंगा नजर आया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्त बम-बम भोले के जयकारों के साथ नगर से होकर गुजर रहे हैं। कांवड़िये बमबम भोले के उद्घोष करते हुए जोश और भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये मोटा महादेव स्थित स्वयं भू शिवलिंग पर जलाभिषेक करके भैरव का स...