आगरा, जुलाई 19 -- सावन का तीसरे सोमवार से पूर्व सोरों के लहरा गंगा घाट पर शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए उमड़े। देरशाम तक कांवड़ियों की बम-बम भोले की अनुगूंज गूंजती रही। श्रद्धालु समूह में कांवड़ भरकर कतारबद्ध होकर चल रहे थे। पुलिस ने सोरों के लहरा गंगा घाट व कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस ड्रोन की मदद से लहरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा कर रही है। शनिवार सुबह से ही आगरा, मथुरा, हाथरस व आस-पास के जनपदों से कांवड़ भरने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। लहरा गंगा घाट पर विधि विधान से कांवड़ में गंगाजल भरने के बाद पूजा अर्चना करके कांवड़ लेकर चले। पुरुष व महिला श्रद्धालु कतारबद्ध कांवड़ यात्रा मार्ग पर चल रहे हैं। शनिवार की देर शाम तक कांवड़ भरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.