अमरोहा, अगस्त 5 -- सावन माह के आखिरी सोमवार पर जिलेभर के शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर भी जरूरी व्यवस्था की गईं। अमरोहा शहर के प्राचीन वासुदेव तीर्थ स्थल से लेकर अन्य शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव की गूंज रही। शिवभक्तों ने विधि विधान संग भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार में खुशहाली की कामना की। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, 84 घंटे वाला शिव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने उत्साह संग जलाभिषेक किया। विधि विधान संग आराध्य देव की पूजा कर परिवार व समाज में खुशहाली की कामना की। हर-हर महादेव, बोल बम का जयघोष गूंजता रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.