मधेपुरा, अगस्त 10 -- सिंहेश्वर। बिहार के प्रसिद्ध सिंहेश्वर स्थान में सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा को जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ गया। इस बीच जाम से सिंहेश्वर बाजार कराहता रहा। सड़क जाम यहां आम है। लेकिन पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद जाम से निजात मिल पाना मुश्किल साबित हो रहा है। सड़क में यत्र- तत्र लगे वाहनों के कारण जाम की स्थिति लगातार बनती रही। ऐसा नही कि सिर्फ मेन रोड की स्थिति ऐसी थी सभी जगहों की जाम के कारण भयानक बनी रही। इस दौरान आठ घंटे तक सिंहेश्वर में जाम रहा। पूर्णिमा के दिन शनिवार को बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने और रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए लोगों के आने से महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सुबह नौ बजे से लगा जाम शाम छह बजे तक खत्म नहीं हुआ। पूरे दिन बाजार परिसर में लोग रेंगते नजर ...