चतरा, जुलाई 22 -- चतरा, प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर शहर और आसपास के शिवालयों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह के तीन बजे से ही कांवरियों और श्रद्धालुओं का मंदिरों में आगमन शुरू हो गया था। चारों तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। चतरा जिले में सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने भद्रकाली और कौलेश्वरी पहाड़ पर बाबा भोले का जलाभिषेक किया। सोमवारी के साथ एकादशी होने के कारण दूसरी सोमवारी का महत्व श्रद्धालुओं की नजर में बढ़ गया था। कौलेश्वरी और भद्रकाली में हजारों की संख्या में कांवरियों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलार्पण और जलाभिषेक किया। इस बार महिला कांवरियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। शिवालयों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.