किशनगंज, जुलाई 29 -- किशनगंज, एक संवाददाता। सावन की तीसरे सोमवारी पर 4 बजे सुबह से हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे किशनगंज शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में गूंजने लगा था। यहां सुबह 4 बजे से भक्त जल एवं पूजा सामग्री लिए पहुँचने लगे थे और देर शाम तक भक्तों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। सावन की तीसरे सोमवारी पर करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण किया। इस अवसर पर किशनगंज कांवड़िया सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेला का आयोजन जारी है। किशनगंज शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए बाबा भूतनाथ शिव मंदिर पहुंचे थे। सावन की तीसरी सोमवारी पर हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक की और पूजा-अर्चना की। किशनगंज शहर से 15 किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.