बगहा, जुलाई 28 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव व बोल बम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। आधी रात के बाद से ही कांवरियों का जत्था नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले रास्तों पर उमड़ पड़ा। तीसरी सोमवारी पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चालीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कांवरिया भक्तो की भारी भीड़ को देखते हुए सुबह तीन बजे के बाद मंदिर के पट खोल दिए गए। उस समय से शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। दोपहर तक चालीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक की जानकारी मंदिर प्रबंध समिति ने दी है। मंदिर प्रबंध समिति ने पहले कांवरिया भक्तों को जलाभिषेक की अनुमति दी। कांवरिया भक्तों के बाद अन्य श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए मंदिर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.