मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामदयालु सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को सावन मिलन सह हरियाली उत्सव मनाया गया। शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में उपस्थित होकर उत्सव मनाया। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने सावन से संबंधित चित्र भी बनाए और शिक्षिकाओं के हाथों में मेहंदी लगाई। उन्होंने मेहंदी गीत भी गाये। 'आया सावन झूम' गीत पर छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी विभागों की शिक्षिका एवं महिला कर्मचारियों ने भी अपनी कला की अभिव्यक्ति की। प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने सभी को सावन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित करता है। इस महीने में पेड़-पौधे हरे-भरे होकर प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। उन्होंने सावन के आध्य...