नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Bhaum Pradosh Vrat 22 July: भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। इस समय सावन माह चल रहा है, जिसके कारण इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। यह व्रत मंगलवार को होने के कारण भौम प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। भौम प्रदोष व्रत पर द्विपुष्कर योग भी बन रहा है, जो अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से साधक को सुख-समृद्धि के साथ सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। जानें सावन के पहले प्रदोष पर शिव पूजन का मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग व जलाभिषेक का समय- भौम प्रदोष व्रत पूजन मुहूर्त: पंचांग...