संभल, जुलाई 11 -- शुक्रवार से सावन का महीना शुरू हो गया है। सुबह से ही शहर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही थी। कई दिन से शिव मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया था। मंदिरों में फूलों और रंगीन लाइटों से विशेष सजावट की गई है। सावन मास की शुरुआत से पहले ही शहर के प्रमुख शिव मंदिर मूंछो वाले शिव मंदिर, मौलागढ़ स्थित शिव मंदिर, बड़ा महादेव स्थित शिव मंदिर, सुभाष रोड स्थित शिव मंदिर के अलावा गांव बेरनी के शिव मंदिर में विशेष साफ सफाई की गई। गुरुवार देर रात तक मंदिरों को फूलों की मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। प्रमुख शिवालयों में सजावट का विशेष प्रबंध किया गया। मंदिरों के अलावा पूरे परिसर के हर हिस्से को रोशनी और फूलों से सजाया गया। जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर प्रबंधकों के अनुसार साव...