नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक होगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे। इसके मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित और प्रभावित रहेगा। जिन गाड़ियों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। प्रमुख लोगों की आवाजाही के लिए बनाए गए रूट पर 10 स्कूल हैं, जिनमें बोर्ड परीक्षा केंद्र भी रहेंगे। इन स्कूलों के लिए वैकल्पिक मार्ग बताए गए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग से समन्वय किया गया है।ये रहेंगे नियंत्रित मार्ग मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह टोड, ...