नई दिल्ली, मार्च 15 -- हिमाचल प्रदेश की कुछ ऊंचाई वाली जगहों के लिए एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इन जगहों पर एवलांच आने की आशंका जताई है। इसी के साथ ही मंगलवार को छोड़कर गुरुवार तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़ स्थित रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। शुक्रवार शाम से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की जा रही है। गोंडला में 8 सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में 4.2 सेंटीमीटर और कल्पा में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 26 फरवरी से हो रही बर्फबारी ने चंबा जिले की पांगी घाटी के आदिवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। सड़कें बंद होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.