नवादा, फरवरी 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद प्रशासन ने अब सख्ती का रास्ता अख्तियार कर लिया है। शहर को ओडीएफ प्लस रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने और गंदगी पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार के सख्त निर्देश के बाद नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब शहर के सार्वजनिक स्थानों, सड़कों या गलियों में खुले में शौच या पेशाब करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति से मौके पर ही 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। बिहार सरकार के नगर विकास विभाग के दिशा-निर्देशन में नगर परिषद प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है और शहरवासियों से आगामी 20 फरवरी तक इस नियम पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। 20 फरवरी के बाद इस नियम को पूरी सख्ती के साथ लागू कर दिया जाएगा। बतादें कि स्वच्छ भारत म...