लखनऊ, दिसम्बर 29 -- पारा में एक बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवर, नकदी सहित करीब साढ़े सात लाख का माल पार कर दिया। पीड़िता महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। कुलहड़ कट्टा स्थित सलावर कालोनी निवासी ऊषा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 28 नवंबर को बेटी संग मायके बनारस गयी थीं। चोरी के अगले दिन पड़ोसी केके सुधाकर ने उनके मकान के गेट का ताला टूटा देख उनकी बहन के बेटे श्रवण कुमार को सूचना दी। श्रवण ने ऊषा को बताया। रविवार को ऊषा मायके से घर पहुंची तो गेट का ताला टूटा और कमरे में रखा सामान बिखरा मिला। पीड़िता ने बताया कि चोरों न कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सात लाख के जेवर व 50 हजार नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता ने पारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.