नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- मौसम एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है। अब पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ते हुए आज बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। अगले 36 घंटों में यह और तेज होकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिन दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 24 से 28 नवंबर तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और यनम में 24 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में 29 नवंबर के बाद हो सकती है बारिश, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम उत्त...