शिमला, जनवरी 25 -- हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में हालात अभी पूरी तरह सामान्य भी नहीं हो पाए हैं कि मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 और 27 जनवरी के लिए राज्य में भारी बर्फबारी, बारिश, अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है, जिससे जनजीवन पर फिर असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जनवरी को प्रदेश के सभी 12 जिलों में अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। इस दिन कई क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 जनवरी को मौसम और ज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.