देहरादून, अप्रैल 15 -- देहरादून में 'ठक-ठक' गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गैंग के दो सदस्यों ने ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर तीन कार चालकों के फोन चोरी किए। 10 और 11 अप्रैल को घटी तीन घटनाओं को लेकर 13 अप्रैल को अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर इसी रात यूपी के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया पटेलनगर कोतवाली और नेहरू कॉलोनी थाने में ठक-ठक गैंग के खिलाफ तीन केस दर्ज हुए। पहला मामला नेहरू कॉलोनी थाने में वीर सिंह पंवार ने दर्ज कराया। वीर सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को शाम करीब 6:15 बजे वह रिस्पना पुल तिराहे से गुजर रहे थे। ट्रैफिक जाम के दौरान एक व्यक्ति ने उनकी कार का शीशा खटखटाकर पैर पर गाड़ी चढ़ने का बहाना बनाया। उसने बातों में उलझाया। कार के दूसरी ओर खड़े व्यक्ति ने उनका सीट पर रखा मोबाइल उठाया। इसके बाद दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.