पीटीआई, फरवरी 4 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की भीड़भाड़ और लगातार सामने आ रहे ट्रैफिक उल्लंघन के मामलों पर लगाम कसने के लिए एक खास अभियान लागू किया है। इसका नाम है- 'जीरो टॉलरेंस' प्रवर्तन अभियान। इसके तहत शहर के 5 सबसे व्यस्त सड़क और चौराहों की पहचान की गई है। यहां अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कार्रवाई की जाएगी।अभियान वाली 5 जगहें कौन सी हैं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बुधवार को इन पांचों जगहों के बारे में बताया, जिन्हें इसके लिए चुना गया है। इनमें मधुबन चौक, रिठाला मेट्रो स्टेशन, शाहबाद डेयरी, बदली मेट्रो स्टेशन और नरेला क्षेत्र का सूफियाबाद क्रॉसिंग शामिल हैं। ट्रैफिक आकलन के दौरान इन जगहों पर लगातार जाम, बार-बार नियम को ताक पर रखकर गाड़ियां चलाने, पीक आवर्स में भारी वाहनों की आवाजाही सामन...