नई दिल्ली, जनवरी 23 -- उत्तर भारत में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर घाटी, हिमाचल के ऊंचे इलाकों और उत्तराखंड में 23 जनवरी को अलग-अलग भारी वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बरसात होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 23 और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-24 जनवरी को छिटपुट से बिखरी बारिश की उम्मीद है। इन इलाकों में 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी को ओलावृष्टि भी संभव है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से बदला मौसम, थोड़ी देर में हो सकती है बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.