सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद की खाली जमीन पर निर्माणाधीन मार्केट कॉम्प्लेक्स को लेकर जिले में बढ़ती दिलचस्पी के बीच बिचौलियों का गिरोह सक्रिय हो गया है। जैसे-जैसे दुकानों का निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, कुछ जालसाज दुकान दिलाने के नाम पर इच्छुक व्यापारियों और उद्यमियों से संपर्क कर अवैध वसूली की कोशिश कर रहे हैं। इसे देखते हुए जिला परिषद प्रशासन ने आम लोगों को संदेश देते हुए सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दुकानों के आवंटन में किसी भी बिचौलिए की कोई भूमिका नहीं होगी।विभिन्न प्रखंडों में 61 दुकानों का निर्माण जारी जिले में कुल 61 दुकानों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कई स्थानों पर दुकानें बनकर तैयार हैं, जबकि पूरे कॉम्प्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.