नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- महाराष्ट्र के कुछ जिलों में चक्रवात दस्तक देने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात 'शक्ति' को लेकर चेतावनी जारी की है। 4 से 7 अक्टूबर के बीच उच्च से मध्यम स्तर का चक्रवात अपना असर दिखा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए है। 4 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र तट पर हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। चक्रवात की तीव्रता के आधार पर हवा की गति बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सर्दी लेकर आएगी तेज हवा संग बारिश, कल से मौसम बदलने की संभावना आईएमडी के मुताबिक, समुद्री स्थिति बहुत खराब है। उत्तरी महाराष्ट्र तट पर 5 अक्टूबर तक समुद्र की सतह पर बदलाव देखने को मिलेगा। मछुआरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.