नई दिल्ली, जनवरी 20 -- हर साल जनवरी के महीने में थायरॉइड जागरूकता माह 2026 (Thyroid Awareness Month) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य थायरॉइड स्वास्थ्य के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना और थायरॉइड ग्रंथि के कार्यों व उससे जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को शिक्षित करना है। बता दें, थायरॉइड हॉर्मोन गर्दन के सामने स्थित एक ग्रंथि से बनता है। यह हॉर्मोन शरीर के मेटाबॉलिज़्म और कई जरूरी अंगों के सही काम के लिए बहुत आवश्यक होता है। थायरॉइड ग्रंथि का काम थायरॉइड स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन (TSH) द्वारा नियंत्रित होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के शारीरिक और हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए थायरॉइड हॉर्मोन की जरूरत बढ़ जाती है।गर्भावस्था में थायरॉइड असंतुलन के नुकसान शारदा...