चेन्नई, फरवरी 13 -- तमिलनाडु के सेलम में टीवीके की एक रैली में पार्टी प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति हीट स्ट्रोक से बेहोश हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चुनावी राज्य में अब इस घटना पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टी AIADMK ने इस घटना पर तंज कसा है और विवादित बयान दिया है। AIADMK के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा है कि अब राज्य के लोगों को विजय की रैली में ताबूत लेकर जाना चाहिए। सेलम की घटना के कुछ घंटों बाद AIADMK प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि भविष्य में TVK की रैली में जाने वालों को "ताबूत लेकर जाना चाहिए।" सत्यन ने वायरल डांसिंग पेलबियरर्स का एक पोस्ट शेयर किया, जो घाना के डांसर्स का एक ग्रुप है, जिन्होंने ताबूत लेकर डांस करते हुए अपने कोरियोग्राफ किए गए और हाई-एनर्...