नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- IMD Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम यानी 8.7 डिग्री दर्ज किया गया जो गत तीन साल में नवंबर की सबसे ठंडी सुबह रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने यह जानकारी दी है। इससे पहले नवंबर में सबसे कम तामपान 29 नवंबर 2022 को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। IMD के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2024 में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। निजी मौसम पूर्वानुमान संस्थान स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली में बारिश होने के बाद पारा और गिरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ''जब तक बारिश नहीं होगी, दिन का तापमान नहीं गिरेगा। बारिश के बाद तापमान में तेजी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.