फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- कायमगंज। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर सफर करने वाले भारी वाहन स्वामियों के लिए जरूरी खबर है। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण कार्य के चलते आयशा नगर के पास शनिवार 10 जनवरी की रात को यातायात बाधित रहेगा। लोक निर्माण विभाग यहां पुरानी जर्जर पुलिया को हटाकर नई ह्यूम पाइप पुलिया का निर्माण कराएगा। इसके चलते रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के तहत किमी-14 पर स्थित आयशा नगर के पास एक पुरानी और संकरी पुलिया को तोड़ा जाना है। विभाग के अनुसार, पुलिया को तोड़ने और नई ह्यूम पाइप पुलिया रखने में लगभग 9 से 10 घंटे का समय लगेगा। निर्माण कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। पीडब्ल्यूडी जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.