नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में 6 से 11 अक्टूबर तक भारी बरसात होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है। चक्रवाती तूफान शक्ति आज पश्चिम-दक्षिण दिशा में बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होगा। मछुआरों को 7 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम और अरब सागर, गुजरात और महाराष्ट्र तटों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- झारखंड से मानसून के विदाई की आ गई तारीख, अब बारिश बोलेगी बाय-बाय; मौसम अपडेट उत्तर-पश्चिम भारत में 6-7 अक्टूबर तक बदरा खूब बरसने वाले हैं। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से...