नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- देश के कई हिस्सों में मॉनसून अभी सक्रिय है और बदरा बरस रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 15 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट पर मौजूद है। यह अगले दो दिनों में ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से 14 से 18 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 सितंबर और असम व मेघालय में 14-15 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- मसूरी में बारिश से रास्ते टूटे, उत्तराखंड में भारी बारिश-बिजली गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.