नई दिल्ली, जनवरी 25 -- तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने रविवार को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को महज एक चुनावी मुकाबला के बजाय महत्वपूर्ण ''लोकतांत्रिक लड़ाई'' करार दिया और कहा कि उनकी पार्टी के पास स्थापित राजनीतिक ताकतों को चुनौती देने का सामर्थ्य है। विजय ने टीवीके कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''अब जो होने जा रहा है वह सिर्फ एक चुनाव नहीं है; यह एक लोकतांत्रिक लड़ाई है। आप ही वे सेनापति हैं जो इस लोकतांत्रिक लड़ाई का नेतृत्व करेंगे।'' अभिनेता से राजनीतिक नेता बने विजय ने कहा कि केवल टीवीके में ही वर्तमान में सत्ता में काबिज 'दुष्ट ताकत' और राज्य पर पहले शासन कर चुकी 'भ्रष्ट ताकत' से मुकाबला करने का सामर्थ्य और जज्बा है। उनका स्पष्ट इशारा सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) और पहले शासन कर चुकी ऑल इंडिया ...